विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय जानता है कि पाकिस्तान मुंबई आतंकी हमले (26/11 हमले) के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर गंभीर नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ''सभी जानते हैं कि हमले के अपराधी कौन थे। मास्टरमाइंड कौन है, जो बेरोकटोक घूम रहा है।''2008 में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने पाकिस्तान से समुद्री रास्ते से मुंबई आकर हमले को अंजाम दिया था। इसमें 166 लोग मारे गए जबकि 300 घायल हुए थे। सुरक्षा बलों ने 9 आतंकियों को मारा, जिसमें अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था। बाद में उसे फांसी हुई।
26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज बेरोकटोक घूम रहा