केरल के वायनाड में सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को फ्लैग डे पर कालपेट्टा के एक कार्यक्रम में कहा- महिलाओं से जुड़े अपराधों में तेजी आई है। देश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है। उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। दलितों को पीटा जा रहा है, उनकी बाहों को काटा जा रहा है। आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं, उनकी जमीनें छीनी जा रही है। देश में अपराध बढ़ रहा है। हम रोज दुष्कर्म और छेड़छाड़ की खबरें पढ़ते हैं।
देश में हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, जिम्मेदार लोग आंखें बंद कर बैठे:राहुल गाँधी