हैदराबाद रेप केस के चारों आरोपी शुक्रवार को पुलिस एनकाउंटर में मार दिए गए। इन चार आरोपियों में से एक की पत्नी ने शनिवार को अपने पति की मौत पर दुख और नाराजगी जाहिर की है। आरोपी चेन्नकेशावुलू की पत्नी रेणुका ने कहा कि गलती करने पर कितने लोग जेल में हैं? उन्हें भी इसी तरह गोली मार दी जानी चाहिए। हम तब तक शवों को नहीं दफनाएंगे, जब तक जेल में बंद तमाम आरोपियों को गोली नहीं मारी जाती।
हैदराबाद: बाकियों को भी गोली मारें, वरना शव नहीं दफनाएंगे- रेप आरोपी की पत्नी